प्रश्नावली 4.2 📘 प्रश्नावली 4.2 1. गुणनखंड विधि से निम्न द्विघात समीकरणों के मूल ज्ञात कीजिए: (i) x² − 3x − 10 = 0 (ii) 2x² + x − 6 = 0 (iii) √2 x² + 7x + 5√2 = 0 (iv) 2x² − x + 1/8 = 0 (v) 100x² − 20x + 1 = 0 2. उदाहरण 1 में दी गई समस्याओं को हल कीजिए। 3. ऐसी दो संख्याएँ ज्ञात कीजिए, जिनका योग 27 हो और गुणनफल 182 हो। 4. दो क्रमागत धनात्मक पूर्णांक ज्ञात कीजिए जिनके वर्गों का योग 365 हो। 5. एक समकोण त्रिभुज की ऊँचाई इसके आधार से 7 cm कम है। यदि कर्ण 13 cm का हो, तो अन्य दो भुजाएँ ज्ञात कीजिए। 6. एक कुटीर उद्योग एक दिन में कुछ बर्तनों का निर्माण करता है। एक विशेष दिन यह देखा गया कि प्रत्येक नग की निर्माण लागत (₹ में) उस दिन के निर्माण किए बर्तनों की संख्या के दुगुने से 3 अधिक थी। यदि उस दिन की कुल निर्माण लागत ₹ 90 थी, तो निर्मित बर्तनों की संख्या और प्रत्येक नग की लागत ज्ञात कीजिए।